IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : कांवड़ यात्रा में बिछड़े मासूमों का सहारा बनी मुजफ्फरनगर पुलिस, अपनों से कराया मिलन ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़भाड़ के बीच परिवार से बिछड़े नन्हे शिवभक्तों के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल बनी। पुलिस टीम ने बिछड़े हुए बच्चों को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर उनकी देखभाल की और जलपान कराया। इसके बाद आवश्यक जानकारी जुटाकर बच्चों के परिजनों की तलाश की गई और उन्हें सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

बच्चों के अपने परिजनों से मिलते ही उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। परिजनों ने बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर पुलिस का आभार जताया। कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस की यह संवेदनशील पहल ‘सेवा, सुरक्षा और संवेदना’ के संकल्प को दर्शाती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button