IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : बुढ़ाना में हत्या का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में रची गई थी पति की हत्या की साजिश

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना बुढाना पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को घटना के महज 24 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्ता को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना बुढाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दाब बरामद किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह ने घटना और पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button