Madhya Pradesh News : सामेडा से ओंकारेश्वर के लिए निकली महिला कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गांव
रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
कसरावद। ग्राम सामेडा से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए महिला कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। शुभारंभ पर ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाएं भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ यात्रा कर रही हैं। यात्रा के दौरान ग्राम बाड़ी में राजेंद्र राठौड़, लाइनमैन ने चाय-नाश्ते की सेवा की। ग्राम खमलाई में विक्रम पटेल व राकेश दरबार ने नाश्ता और केले की व्यवस्था की। वहीं ग्राम कातोरा में मनोज, सुनील, लालू, लखन, हेमू, शिवम, अजय एवं निखिल पटेल ने फरियाली, केले और चाय-नाश्ते से कांवड़ यात्रियों की सेवा की।
दिनभर की यात्रा के बाद डुडगांव में रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद कांवड़ यात्री ओंकारेश्वर पहुंचेंगे, जहां 10 अगस्त को भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्री सामेडा सहित आसपास के क्षेत्रों में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना करेंगे। सेवा और भक्ति के इस संगम से यात्रा मार्ग शिवमय नजर आ रहा है।



Subscribe to my channel