बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Bihar News भयानक अगलगी में 96 परिवार हो गये तबाह, कई गाय, भैंस जिंदा जली

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
हाजीपुर से है जहां हाजीपुर के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पंचायत में शुक्रवार के दिन भयानक अगलगी का कांड हो गया। जिसमें लगभग 96 परिवारों के 96 घर जलने की सूचना है। वीर पुर के मुखिया विद्या सागर राय ने बताया कि आग बुझाने के लिए कई दमकल मौके पर पहुंचे। आग तो बुझ गयी लेकिन अगलगी में सभी परिवारों का घर बार, चूल्हा-चौका, बर्तन, कपड़े, खाने पीने के सामान, फर्नीचर जल गये। आग पिछड़े समुदाय के नोनिया टोला में लगा। जहां 96 घर आग की लपटों में तबाह और खाक हो गये। सुबह तक जो अपने अपने घरों में सलामत थे अब बेघर, बेसहारा एवं आशियाना विहीन हो गये। इस अगलगी में मिश्री महतो की भैंस भी जल कर मरने की खबर है। वहीं तीन गाय एवं बछड़े की भी जल कर मौत हो गयी।



Subscribe to my channel