IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों एवं विभिन्न शाखाओं का लिया जायजा

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश 

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस कार्यालय का औचक एवं गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एच.एस. रजिस्टर, एस.आर. रजिस्टर, पत्रावलियों, शस्त्र रजिस्टर तथा विभिन्न प्रकार की सूचनाओं से संबंधित अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय स्थित चुनाव सेल, गार्ड रूम, प्रधान लिपिक शाखा, रिट सेल एवं एलआईयू (LIU) कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों का नियमित संधारण किया जाए, कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखी जाए तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button