ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना लोहता नाबालिग को बहला-फुसलाकर सूरत ले गया था जौनपुर का 17 वर्षीय युवक, लोहता पुलिस ने मुढैला तिराहे से दबोचा

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी कमिश्नरेट थाना लोहता। पुलिस थाना अध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने किया गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में जौनपुर निवासी 17 वर्षीय बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग को शादी के इरादे से सूरत ले गया था। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष लोहता दिगम्बर उपाध्याय के नेतृत्व में उ0नि0 रवि गौड़ ने यह कार्रवाई की। धमरिया आजाद नगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने 02.07.2026 को थाना लोहता पर तहरीर दी थी। आरोप था कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात युवक घर से बिना बताए कहीं ले गया है। इस पर थाना लोहता में मु0अ0सं0 0203/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना में पता चला कि नाबालिग जौनपुर के मीरपुर पोस्ट पंचवारा थाना गौराबादशाहपुर निवासी 17 वर्षीय युवक के संपर्क में थी। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पहले से एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। इसी के चलते आरोपी युवक नाबालिग को अपने साथ सूरत ले गया था।

परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद 01.08.2026 को दोनों वापस वाराणसी लौट आए। बुधवार 05.08.2026 को सुबह करीब 10.25 बजे पुलिस टीम ने मुढैला तिराहा थाना लोहता क्षेत्र से आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह नाबालिग को छोड़ने उसके मामा के घर धमरिया जा रहा था। पूछताछ में बाल अपचारी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि नाबालिग से उसकी पहले से बातचीत थी और शादी के लिए ही उसे सूरत ले गया था। नाबालिग के घर वालों द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की जानकारी होने पर वह उसे छोड़ने वापस आया था। इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय, उ0नि0 रवि गौड़, हेड कांस्टेबल जुबेर खान, कांस्टेबल अमित सिंह यादव व कांस्टेबल अलीमुल्लाह अंसारी शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद बाल अपचारी को न्यायालय में पेश किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button