ब्रेकिंग न्यूज़

ऑनलाइन कार्यों के बढ़ते बोझ से प्रभावित हो रही पढ़ाई, कलेक्टर से मिलने पहुंचे सर्व शैक्षिक संघ, सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों पर लगातार बढ़ रहे गैर-शैक्षणिक एवं ऑनलाइन कार्यों के विरोध में सर्व शैक्षिक संघ जिला बस्तर का प्रतिनिधि मण्डल कलेक्टर बस्तर से मिलने पहुंचा जहाँ कलेक्टर के दौरे पर रहने के कारण अपर कलेक्टर सी पी बघेल से मिलकर शिक्षकों का अध्यापन कार्य छोड़कर आन लाइन इंट्री,विनोबा एप में दबाव पूर्वक गतिविधि का वीडियो अपलोड करने आदि में हो रही परेशानी को अवगत कराया।और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, देवराज खूंटे ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शिक्षकों का मुख्य दायित्व विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, लेकिन वर्तमान में उन्हें विभिन्न पोर्टलों, ऐप, सर्वे, डाटा एंट्री, वीडियो अपलोड एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में उलझा दिया गया है। विशेष रूप से विनोबा ऐप एन. जी. ओ. में गतिविधियों के वीडियो अपलोड की अनिवार्यता के कारण शिक्षक नेटवर्क और तकनीकी समस्याओं से जूझते हुए अपना बहुमूल्य समय खो रहे हैं, जिससे कक्षाओं में नियमित अध्यापन प्रभावित हो रहा है।

संजय चौहान, लुदर्शन कश्यप,अखिलेश त्रिपाठी,देवदास कश्यप, तुलादास मानिकपुरी,गणेश्वर नायक बताया कि युक्तियुक्तिकरण के बाद अधिकांश प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में दो-दो शिक्षकों के भरोसे संचालित विद्यालयों पर अतिरिक्त ऑनलाइन कार्यों का बोझ डालना शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। ज्ञापन में मांग की गई कि शिक्षकों से केवल शिक्षण कार्य ही लिया जाए, अनावश्यक गैर-शैक्षणिक एवं ऑनलाइन कार्य तत्काल बंद किए जाएँ, विनोबा ऐप सहित अतिरिक्त ऐप्स की अनिवार्यता समाप्त की जाए, तकनीकी समस्याओं के कारण किसी भी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई न हो तथा विद्यालयों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।

सर्व शैक्षिक संघ बस्तर ने कहा कि “यदि शिक्षक मोबाइल और ऑनलाइन कार्यों में उलझे रहेंगे, तो बच्चों को कौन पढ़ाएगा?” शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शिक्षकों को उनके मूल दायित्व अध्यापन के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इस ज्ञापन कार्यक्रम में सवार शैक्षिक संगठन के काशीनाथ बघेल, मोहम्मद ताहिर खान,एस एस जॉन,अमित पाल,राम प्रभाकर मिश्रा,प्रमोद पांडे,श्रीमती नीलम मिश्रा, श्रीमती सुमन बघेल,दुर्गेश कुंजाम,महेंद्र ठाकुर,जी एल यादव, राजेंद्र पांडे, ओंकार कंवर,सत्यनारायण वाडेकर,तारा सिंह फुटान,खगेश सोम, नवीन देवांगन,राम किशोर नेताम भुनेश नेताम, महताप बघेल, अजीत कश्यप,कमलसाय कश्यप,अनिल कुमार मरकाम, गोवर्धन बघेल,निषाद कुमार नाग,ईनु कुमार नेताम,हलेश कुमार हिड़को,धर्मेंद्र मरकाम,कैलाश मरकाम उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button