Uttar Pradesh News : चंदौली: यातायात जागरूकता के बीच जिला अस्पताल सर्विस रोड पर जाम की समस्या, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली
चंदौली। एक ओर जहां यातायात प्रभारी वीडियो बनाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कों पर अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। सदर कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल सर्विस रोड पर आए दिन जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। डग्गामार वाहनों और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण राहगीरों और अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार जाम की समस्या बनी रहने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। अस्पताल मार्ग पर अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिला अस्पताल मार्ग को जाम मुक्त कराने के लिए नियमित अभियान चलाया जाए और सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Subscribe to my channel