ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : चंदौली: दिनदहाड़े ओवरलोड बालू लदे बोगा ट्रैक्टर दौड़ रहे सड़कों पर, विभाग बना मूकदर्शक
जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली
चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का संचालन लगातार जारी है। नई बाजार चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े ओवरलोड बालू लदे बोगा ट्रैक्टर बेखौफ सड़कों पर दौड़ते नजर आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसे वाहनों के संचालन से सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं ओवरलोडिंग के कारण सड़कों को भी नुकसान पहुंच रहा है और सरकार के राजस्व को भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

मामले में संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के अभाव में ओवरलोड वाहनों के हौसले बुलंद हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Subscribe to my channel