ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वेतन रोके जाने से परेशान परिचारक ने आत्मदाह का किया प्रयास, विद्यालय में मचा हड़कंप

जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली

चंदौली। सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय के परिचारक संतोष मिश्रा ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना प्रार्थना के समय की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, परिचारक संतोष मिश्रा वेतन रोके जाने से परेशान चल रहे थे। आरोप है कि डीआईओएस द्वारा बिना किसी स्पष्ट कारण के उनका वेतन रोक दिया गया था, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाने का प्रयास किया।

घटना के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिचारक ने डीआईओएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चेकिंग के दौरान देरी होने पर पैसे की मांग की जाती है। वहीं बताया जा रहा है कि दो बाबुओं और दो परिचारकों का दो माह का वेतन रोका गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीआईओएस मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस और संबंधित अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button