Madhya Pradesh News : काला देव में बसपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, जियालाल अहिरवार रहे मौजूद

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
ग्राम काला देव, तहसील लटेरी, जिला विदिशा में बहुजन समाज पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा नीली पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी माननीय जियालाल अहिरवार जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित गणमान्य लोगों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर बसपा पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आव्हान किया। कार्यक्रम का समापन “जय भीम जय बीएसपी” के नारों के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Subscribe to my channel