ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा * बहला-फुसलाकर भगा ले गया था आरोपी, POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा जेल

शादी का वादा कर किया अनाचार, थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई"

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला- फुसलाकर ले जाकर अनाचार करने वाले आरोपी को थाना पामगढ़ पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर, पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद किया गया है। मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 29.07.26 को आरोपी मिथुन उर्फ उमेश मनहर द्वारा ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 316/2026 धारा 137(2) BNS पंजीबद्ध कर अपहृता एवं आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई नाबालिग बालिका से संबंधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर आरोपी मिथुन उर्फ उमेश मनहर, उम्र 25 वर्ष के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को बहला- फुसलाकर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी, थाना प्रभारी पामगढ़, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश कुमार, सउनि प्रमोद महार, मप्रआर मंजू सिंह, आरक्षक चंद्रशेखर कैवर्त्य, मआर. जयंती एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button