ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : ज़मानियाँ में अकीदत-ओ-एहतराम के साथ बरामद हुआ चेहलुम-ए-इमाम हुसैन (अ.स.) का जुलूस, अज़ादारों ने पढ़े नौहे और किया मातम
ब्यूरो चीफ साकिर हसन अंसारी गाजीपुर उत्तर प्रदेश
ज़मानियाँ। ज़मानियाँ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चेहलुम-ए-इमाम हुसैन (अ.स.) का जुलूस पूरे अम्न-ओ-अमान, अकीदत और एहतराम के साथ बरामद किया गया। जुलूस में शामिल अज़ादारों ने रास्ते भर नौहाख़्वानी और मातम कर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) को ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया।
जुलूस अंजुमन चौक से शुरू होकर खलीफ़ा चौक (राजकीय बस डिपो), पंचऊ चौक (सब्ज़ी मंडी), बड़ी इमाम चौक, नियाज़ी मोहल्ला, गाँधी चौक, जामा मस्जिद और रामलीला मैदान से होते हुए कर्बला शरीफ़ (कब्रिस्तान) पहुँचा। वहाँ नज़र-ओ-नियाज़ पेश कर चेहलुम की रस्म अकीदत के साथ अदा की गई।

Subscribe to my channel