Uttar Pradesh News : तहसील सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन: DIG गोरखपुर, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश ।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण हेतु आज दिनांक 01 अगस्त, 2026 को तहसील सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) गोरखपुर परिक्षेत्र श्री एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी की उपस्थिति में जनसुनवाई संपन्न हुई।

अधिकारियों द्वारा आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। DIG महोदय एवं उच्चाधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों व राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। भूमि विवाद एवं पैमाइश से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए आम जनमानस की समस्याओं का पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से हर जनमानस को त्वरित न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
Subscribe to my channel