ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : “बिलासपुर स्मार्ट सिटी व स्वच्छ सिटी बनी गंदगी की सिटी”

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

बिलासपुर-: छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला जिसे स्मार्ट सिटी व स्वच्छ सिटी के नाम से भी जाना जाता है लगातार हो रही बारिश की वजह से तोरवा क्षेत्र स्थित गुरुनानक चौक से पावर हाउस जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंभीर जलभराव व साथ ही कूड़ा का जमाव देखने को मिला है। सड़क पर जमा पानी और फैली गंदगी के कारण स्थानीय दुकानदारों, ऑटो चालकों तथा राहगीरों को भारी असुविधा और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों व ऑटो चालकों का कहना है की बरसात में थोड़ी भी बारिश होने से यहां पानी जमा हो जाता है साथ ही उसमें कूड़ा भी फेंक दिया जाता है जिसकी वजह से उससे बेहद ही दुर्गंध आती है और उसका पानी बरसात में हमारी दुकानों में भर जाता है और ऑटो को भी मरम्मत की जरूरत पड़ जाती है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं बनाई गई जबकि यहां नगर निगम व कई अधिकारियों ने सर्वे करके हमारी समस्याओं को सुनकर समाधान करने का सांत्वना दिया था परंतु अभी तक कुछ भी नहीं किया गया। हर वर्ष बारिश के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लंबे समय से समस्या बनी रहने के बावजूद अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से शीघ्र जल निकासी व्यवस्था कराने , सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना ना पड़े।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button