Madya Pradesh News : युवक महासंघ की बैठक संपन्न हुई

सिटी ररिपोर्ट जुगलकिशोर भावसार शाजापुर म.प्र.
मक्सी जैन तीर्थ में अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भारत सरकार सुनील सिंघी रहे।
भगवान पार्श्वनाथ के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ बैठक प्रारंभ हुई। संगीतकार शांतिलाल कोठारी द्वारा नवकार महामंत्र गायन हुआ। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा जावरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।अध्यक्षीय संबोधन में महासंघ की आगामी कार्ययोजना के बारे में बताया गया। आगामी अक्टूबर माह में राष्ट्रीय सेमिनार श्री केसरिया जी तीर्थ में होने की घोषणा की।पर्यावरण हित में 15 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम के तहत पूरे देश में पौधारोपण करने की बात कही।बैठक में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रवि पांडे ने भी संबोधित किया।

मुख्य अतिथि सुनील सिंघी ने महासंघ के बारे में बताया कि संगठन आज पूरे मध्य प्रदेश के साथ ही संपूर्ण भारत में अपना कार्य कर रहा हे।भारत सरकार द्वारा नए उद्यमों एवं व्यापार के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। अपने चालीस मिनट के भाषण में सिंघी ने महासंघ के विस्तार और सुचारू कार्य करने पर जोर दिया। उपस्थित सदस्यों से जानी अपनी राय मंच पर बैठे अतिथियों ने उपस्थित सभी जिलों के पदाधिकारियों से अपनी राय एवं परामर्श किया। कार्यक्रम संयोजक सपन जैन शाजापुर द्वारा आभार प्रकट किया गया। बैठक के पश्चात सभी अतिथि स्व शांतिलाल संघवी के निधन पर निवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Subscribe to my channel