ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। आज दिनांक 30.07.2026 को जिलाधिकारी महराजगंज श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जिला कारागार, महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार प्रशासन एवं पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहा। निरीक्षण के दौरान कारागार की समस्त बैरकों का गहन निरीक्षण किया गया तथा निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा, निगरानी एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया। कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं।

जेल अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि कारागार में नियमित रूप से सुरक्षा मानकों के अनुरूप तलाशी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जाती है। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित रूप से बैरकों का निरीक्षण करने, शातिर एवं संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button