ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा थाना परसामलिक का अर्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों के अद्यावधिक रखरखाव एवं साफ-सफाई पर दिया गया विशेष जोर

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के प्रभावी संचालन एवं पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में आज क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा थाना परसामलिक का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के प्रचलित अभिलेखों का गहन अवलोकन कर उनके अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना तथा थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने संबंधित पुलिस कर्मियों को अभिलेखों को समयानुसार अद्यतन रखने, कार्यालय एवं थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा जनता की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button