Uttar Pradesh News : थाना बरगदवा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर 110 लीटर अवैध शराब का विनिष्टीकरण

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में मुकदमाती माल के निस्तारण अभियान के क्रम में थाना बरगदवा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया। माननीय अपर सिविल जज (प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के आदेश दिनांक 22.07.2026 के अनुपालन में थाना बरगदवा पर आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 13 अभियोगों में बरामद लगभग 110 लीटर अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।

विनष्टीकरण की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसंत सिंह, नायब तहसीलदार नौतनवा श्री सदुवे पटेल, प्रभारी निरीक्षक थाना बरगदवा श्री धनंजय कुमार राय तथा थाना बरगदवा के अन्य पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में की गई। इस दौरान नियमानुसार पंचनामा तैयार करते हुए संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई गई तथा थाना परिसर में गड्ढा खोदकर बरामद शराब को नष्ट किया गया।




Subscribe to my channel