Uttar Pradesh News : थाना पनियरा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पनियरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना पनियरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 117/2026 धारा 115(2), 351(3), 352, 103(1), 238(a), 238(b), 109(1), 3(5), 117(2) बीएनएस से संबंधित हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त लालबहादुर पुत्र जगतनरायन निवासी ग्राम भवानीपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 50 वर्ष) को दिनांक 27.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
लालबहादुर पुत्र जगतनरायन निवासी ग्राम भवानीपुर थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 50 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 117/2026, धारा 115(2), 351(3), 352, 103(1), 238(a), 238(b), 109(1), 3(5), 117(2) बीएनएस।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.श्री संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष
2.हे0का0 रणजीत सिंह
3.रि0का0 शिवम सिंह
4.रि0का0 मुकेश यादव
5.रि0का0 शिवम उपाध्याय




Subscribe to my channel