ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक जी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर आगामी श्रावण मास

कांवड़ यात्रा एवं मेलों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदे

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न धार्मिक मेलों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित धर्मगुरुओं, मेला समिति के पदाधिकारियों, कांवड़ यात्रा आयोजकों एवं कांवड़ियों, डीजे संचालकों तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित सभी लोगों के साथ आगामी पर्व एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। सभी से अपील की गई कि धार्मिक आयोजनों एवं कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए भी कहा गया।

बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं, आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सहयोग प्रदान करने की बात कही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button