Uttar Pradesh News : हमीरपुर: ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत संगम सेवा समिति ने किया पौधरोपण

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत संगम सेवा समिति द्वारा अपने सहयोगी दल के साथ रोटीराम बाबा की तपोस्थली पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने एक पाकड़ और चार पीपल सहित कुल पांच पौधों का रोपण किया। पौधरोपण के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण भी किया गया।
संगम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पत्रकार अजय प्रजापति ने सभी देशवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील करते हुए कहा कि वृक्ष ही पर्यावरण संतुलन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो धरती को हरा-भरा बनाया जा सकता है, शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इस अवसर पर पवन टेलर, भूपेंद्र कुमार, हेतराम, रोहित कुमार, सरोज, शिवकुमार, अनुज सहित समिति के अन्य सहयोगी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel