Uttar Pradesh News : फतेहपुर पुलिस का ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ अभियान, 19 वाहनों के ई-चालान; ₹1.55 लाख का जुर्माना

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदे
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ड्रंक एंड ड्राइव” के तहत 26/27 जुलाई 2026 की रात्रि में जनपद के विभिन्न टोल प्लाजाओं पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिंदपुर टोल प्लाजा पर टीएसआई बृजेन्द्र राय एवं थाना ललौली के सीसीटीएनएस प्रभारी उपनिरीक्षक एरिस पटेल ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की। वहीं बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई रामानंद द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों के ई-चालान कर ₹1,10,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के चल रहे भारी मालवाहक 8 वाहनों के ई-चालान करते हुए ₹45,000 का जुर्माना किया गया। फतेहपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो।




Subscribe to my channel