Uttar Pradesh News : फतेहपुर: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दीवानी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदे
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। जनपद फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सीसीटीवी कैमरे हमेशा सक्रिय रहें और उनकी नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। इसके बाद उन्होंने बंदी गृह और न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों की अभिरक्षा, सुरक्षा प्रबंधों तथा न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय सुरक्षा में तैनात गार्ड एवं पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष नजर रखने तथा न्यायालय आने वाले वादकारियों और आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।



Subscribe to my channel