ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम गोधना में 56 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन

"सजग नागरिक, सख्त प्रहरी" अभियान के तहत महिलाओं को सौंपी सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी SP के नेतृव में लोगो को जागरूक करते हुए गांव में रैली भी निकाली गई-

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

गठित महिला कमांडो टीम के सदस्यों को टोपी, सीटी भी वितरण किया गया पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम गोधना में “सजग नागरिक, सख्त प्रहरी” अभियान के अंतर्गत 56 जागरूक महिलाओं की महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक स्वयं ग्राम गोधना पहुंचे और ग्रामीणों के साथ संवाद कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। पुलिस अधीक्षक नवगठित महिला कमांडो टीम की सराहना करते हुए कहा कि समाज में अपराधों की रोकथाम केवल पुलिस के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से एक सुरक्षित और अपराधमुक्त वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने टीम की सभी महिलाओं से अपील की कि यदि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री, नशे का कारोबार अथवा अन्य किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक रहने, सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया गया। उपस्थित महिलाओं ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा गांव को अपराध एवं नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में सक्रिय भागीदार बनाना। जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनसहयोग प्राप्त करना। पुलिस एवं आम नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूत करना। गांवों में अपराधमुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना। महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित करना। उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रीतिधि सहित गणमान्य नागरिकगण एवं निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ भी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button