
रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार
किशनगंज :- जदयू प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर अनुमंडल स्तरीय भीम संवाद कार्यक्रम किशनगंज में सम्पन्न, शहर के सुभाष पल्ली चौक स्थित सामुदायिक भवन में पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष नौशाद आलम की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक कौशल किशोर, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम, पूर्व विधायक अजय पासवान, पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, पार्टी के प्रमण्डलीय प्रभारी सह पूर्व विधान पार्षद भूमि पाल राय सहित कई नेताओ ने कहा आगामी 13 अप्रैल को डॉ अम्बेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति एवं तैल्य चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा साथ ही 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे सूबे में पार्टी द्वारा “भीम चौपाल” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष बलराम दास, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय फिरोज अंजुम व प्रो बुलंद अख्तर हाशमी, रियाज अहमद, हरिहर पासवान, नारायण मांझी, मुजफ्फर हुसैन, मंच संचालक दानिश एकबाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जानकी सिन्हा, जलाल कादरी, नवेद आलम उर्फ राकी, डॉ नजीरूल इस्लाम, मुमताज आलम, नूर मोहम्मद सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Subscribe to my channel