ब्रेकिंग न्यूज़
Noida News : फूड प्लाजा में आज सुबह अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर, जहां स्थित फूड प्लाजा में आज सुबह अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सबसे पहले फूड प्लाजा के किचन क्षेत्र में दिखाई दी। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिलहाल रेलवे प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।




Subscribe to my channel