ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : अंतरराज्यीय एटीएम ठग गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

तितावी: थाना तितावी पुलिस और एसओजी (SOG) देहात की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में गिरोह का एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके दो अन्य साथियों के साथ धर दबोचा। यह गिरोह एटीएम मशीन के आसपास घात लगाकर खड़ा रहता था और मदद करने के बहाने भोले-भाले लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक खातों से लाखों रुपये साफ कर देता था। लाखों की नकदी और 52 एटीएम कार्ड बरामद पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से ठगी का भारी भरकम सामान और नकदी बरामद की है। बदमाशों के पास से स्वाइप मशीनें और कई दर्जन एटीएम कार्ड मिले हैं, जो यह साबित करते हैं कि यह गिरोह कितने बड़े स्तर पर सक्रिय था।

बरामदगी का विवरण: नगदी: 38,000/- रुपये नकद फ्रीज रकम: 1,49,000/- रुपये (एटीएम स्वाइप मशीन में फ्रीज कराए गए) मशीनें: 02 एटीएम स्वाइप मशीन कार्ड: 52 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड वाहन: 01 स्विफ्ट कार (वारदात में प्रयुक्त) हथियार: अवैध शस्त्र और कारतूस गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी बुलंदशहर जिले के रहने वाले हैं और एक ही गांव से ताल्लुक रखते हैं। वसीम पुत्र फईमुद्दीन (पुलिस मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर) मोबीन पुत्र सुख मौहम्मद नदीम पुत्र हसन (सभी निवासी: ग्राम चिरचिटा उर्फ चिट्टा, थाना सलेमपुर, जनपद बुलन्दशहर) घायल बदमाश वसीम को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अब इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ-साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक किन-किन राज्यों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। इस खुलासे से क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button