Uttar Pradesh News : ऑपरेशन किसान प्रहरी में भोपा पुलिस की बड़ी सफलता: ट्रांसफार्मर व बिजली लाइन चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन किसान प्रहरी अभियान के तहत थाना भोपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर एवं विद्युत लाइन चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मरों का सामान, विद्युत लाइन के तारों के बंडल, चोरी में प्रयुक्त उपकरण, एक एक्टिवा स्कूटी तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से जुड़ा रेहड़ा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार गिरोह से पूछताछ के आधार पर ट्रांसफार्मर एवं विद्युत लाइन चोरी के कुल 7 अभियोगों का सफल अनावरण किया गया है। यह गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों और बिजली की लाइनों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था, जिससे किसानों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: शेर खान उर्फ शेर अली उर्फ शेर मोहम्मद पुत्र पुन्ना, निवासी ग्राम बुझाहेड़ी, थाना पुरकाजी। कुर्बान पुत्र इंतजार, निवासी मोहल्ला श्यामपुरा, थाना पुरकाजी। जीशान पुत्र शब्बीरा, निवासी मोहल्ला श्यामपुरा, थाना पुरकाजी। आसिफ पुत्र पुन्ना, निवासी ग्राम बुझाहेड़ी, थाना पुरकाजी। इस्लाम उर्फ बाला पुत्र अनीस, निवासी मोहल्ला नूर नगरियान, थाना पुरकाजी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को किसानों की सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।




Subscribe to my channel