ब्रेकिंग न्यूज़
Bihar News : कुदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप सहित 1103 लीटर शराब बरामद
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार
कैमूर जिले के कुदरा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन सहित कुल 1103.4 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पिकअप रजिस्ट्रेशन संख्या UP 67AT-6381 को भी जब्त कर लिया है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराब तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।


Subscribe to my channel