ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh News : कुसमुंडा में KNR कंपनी की एंट्री से स्थानीय बेरोजगारों में आक्रोश, सिर्फ भू-विस्थापितों की भर्ती की चर्चा से बढ़ा तनाव
रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा / कुसमुंडा: एसईसीएल (SECL) के कुसमुंडा, बाकी मोंगरा, गेवरा बस्ती और बरमपुर क्षेत्र के स्थानीय युवाओं और अनुभवी बेरोजगारों के बीच इन दिनों भारी असमंजस और नाराजगी का माहौल है। क्षेत्र में काम शुरू कर रही बड़ी ठेका कंपनी KNR में भर्ती की खबरों के बीच यह बात तेजी से सामने आ रही है कि कंपनी केवल भू-विस्थापितों को ही काम पर रखने की रणनीति बना रही है। इस खबर ने उन सैकड़ों स्थानीय युवाओं की चिंता बढ़ा दी है जो सीधे तौर पर विस्थापित तो नहीं हैं, लेकिन माइनिंग और हैवी मशीनरी के क्षेत्र में सालों का तजुर्बा रखते हैं।



Subscribe to my channel