Madhya Pradesh News : बजरंग दल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, सेवा सप्ताह के तहत हुआ आयोजन
रिपोर्टर दिनेश रबेडे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
उमरानाला/मोहखेड़: विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखण्ड मोहखेड़ द्वारा बजरंग दल महाकौशल प्रांत के आह्वान पर ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम के अंतर्गत उमरानाला स्थित कृष्णा लॉन में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम ईकलबिहरी और आस-पास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और चिकित्सकों की सलाह पर निःशुल्क दवाइयां भी प्राप्त कीं। शिविर का विधिवत शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री नकुल सारंग (विश्वकर्मा) जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख जय सिंह तोमर जी, विभाग संयोजक शैलेश यदुवंशी जी, जिला मंत्री गौरव सेन जी, जिला मिलन प्रमुख अक्षय धुर्वे जी और नीलेश चंद्रवंशी जी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम का रहा सराहनीय योगदान इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) श्री संजय राय साहब के कुशल मार्गदर्शन में डॉक्टर ए.बी.राव, डॉक्टर एंजेलिना और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं।

ग्रामीणों की प्राथमिक जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न बीमारियों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श व दवाएं दी गईं। बजरंग दल संगठन ने निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देने के लिए BMO श्री राय साहब और उनकी संपूर्ण स्वास्थ्य टीम का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। परमात्मा एक लॉन में किया गया पौधारोपण स्वास्थ्य शिविर के सफल समापन के पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्थानीय ‘परमात्मा एक लॉन’ में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रांत मिलन प्रमुख जय सिंह तोमर जी एवं उपस्थित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर विभिन्न औषधीय व छायादार पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इन कार्यकर्ताओं की रही मुख्य भूमिका इस पूरे सेवा कार्य व भव्य आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से कार्यक्रम के आयोजक बजरंग दल मोहखेड़ प्रखण्ड के संयोजक हर्षित लोखंडे, सह मंत्री अनिकेत खुदरेजिया जी, संतोष डोंगरे ,यश पाठे,रौनक खरेटवार,सहित संगठन के अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने दिनभर सक्रिय रहकर व्यवस्थाएं संभालीं।


Subscribe to my channel