ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना जंसा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से अभद्रता करने वाले दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी।

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

दिनांक 13.07.2026 को उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष जंसा के नेतृत्व में थाना जंसा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा विद्यालयों एवं बाजारों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम हाथी बरनी इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के पास पहुँची, जहाँ दो युवक विद्यालय में आने-जाने वाली छात्राओं को देखकर हँसी-ठिठोली करते हुए अशोभनीय इशारे कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में पहले युवक ने अपना नाम अवधेश कुमार पुत्र अशोक राम, निवासी ग्राम पचवार, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष तथा दूसरे युवक ने अपना नाम अजीत कुमार पुत्र रामदुलार, निवासी ग्राम पचवार, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 18 वर्ष बताया।

उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना जंसा पर मु0अ0सं0 145/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही विद्यालय के आसपास मौजूद अन्य व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :
1. अवधेश कुमार पुत्र अशोक राम, निवासी ग्राम पचवार, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष।

2. अजीत कुमार पुत्र रामदुलार, निवासी ग्राम पचवार, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 18 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1. उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0उ0नि0 मंजू चौरसिया, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 पवन कुमार यादव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 गौरव श्रीवास्तव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. उ0नि0 अजय कुमार, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. हे0का0 अरविन्द यादव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
7. रि0का0 शुभम कुमार गौड़, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
8. म0का0 नीतू, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
9. रि0म0का0 प्रतिभा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button