ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा 1.478 किग्रा अवैध गांजा बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

रिपोर्टर पवन कुमार सिंह चंदौली उ.प्र.

चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर, गगन राज सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13.07.2026 को थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर जफरपुर चकियाँ चौराहे के पास स्थित भांग की दुकान से 01 व्यक्ति को पुड़ियो में रखे कुल 1.478 किग्रा अवैध गांजा बरामद कर, 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नाम मनोज कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 राजकुमार गुप्ता निवासी ग्राम तेजोपुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली उम्र करीब 44 वर्ष के रुप में हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 444/2026 धारा 8/20/12/25/29 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बरामद अवैध गांजा उसे लाइसेंसी भांग की दुकान की लाइसेंस धारक द्वारा उपलब्ध कराया जाता था। वह गांजे की 50 व 100 रुपये की पुड़िया बनाकर बेचता था तथा बिक्री से प्राप्त लाभ आपस में आधा-आधा बांट लेते थे। अभियुक्त ने बताया कि अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से वह लाइसेंसी भांग की दुकान का उपयोग अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए कर रहा था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–
1.मनोज कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 राजकुमार गुप्ता निवासी ग्राम तेजोपुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली उम्र करीब 44 वर्ष

आपराधिक इतिहास का विवरण-
1.मु0अ0सं0 444/2026 धारा 8/20/12/25/29 एनडीपीएस थाना अलीनगर जनपद चन्दौली ।
2.मु0अ0सं0 148/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अलीनगर जनपद चन्दौली ।
3.मु0अ0सं0 545/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रोहनियाँ जिला वाराणसी कमिश्नरेट ।

बरामदगी का विवरण-
1.अवैध गांजा कुल मात्रा कुल 1.478 किग्रा अवैध गांजा बरामद

गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
2.का0 आकाश सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
3.रि0का0 सर्वजीत सिंह गौतम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button