Rajasthan News : हनुमान टेकरी के विकास को मिली रफ्तार: पहले सांसद नीरज डांगी ने गडकरी से कराई अंडरपास की मंजूरी, अब सांसद निधि से भजन संध्या स्थल पर शेड निर्माण भी स्वीकृत

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड
आबूरोड, हनुमान टेकरी क्षेत्र के विकास को लेकर राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के लगातार प्रयास अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। एक ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर वर्षों से दुर्घटनाओं का कारण बने हनुमान टेकरी ब्लैक स्पॉट पर 30.51 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन अंडरपास को मंजूरी मिल गई है, वहीं दूसरी ओर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत हनुमान टेकरी भजन संध्या स्थल पर शेड निर्माण के लिए 9.96 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है। गडकरी से व्यक्तिगत मुलाकात कर रखा था पूरा पक्ष :- साल 2022 में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से व्यक्तिगत मुलाकात कर हनुमान टेकरी कट की गंभीर स्थिति से अवगत कराया था। उन्होंने दुर्घटनाओं के आंकड़े, क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और हजारों ग्रामीणों की आवाजाही का विस्तृत ब्यौरा देते हुए यहां अंडरपास निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया था।
सांसद डांगी ने बताया था कि यह मार्ग भाकर क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों, 26 गांवों और करीब 45 हजार लोगों की जीवनरेखा है। लगातार हादसों के कारण इसे ब्लैक स्पॉट घोषित किया जा चुका था, इसलिए यहां स्थायी समाधान आवश्यक था।

लगातार प्रयासों का मिला परिणाम :-
सांसद डांगी की पैरवी के बाद एनएचएआई ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दी। अब यहां 76 मीटर लंबा और 12 मीटर स्पैन का आधुनिक अंडरपास बनाया जाएगा। निर्माण कार्य लगभग 30.51 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। तीन वर्षों में 13 हादसे, 11 लोगों की गई जान :- वर्ष 2021 से 2024 के बीच हनुमान टेकरी कट पर 13 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 11 लोगों की मौत और 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। अंडरपास बनने से हनुमान टेकरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, भाकर, निचलागढ़ सहित आसपास के गांवों के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। सांसद निधि से भजन संध्या स्थल पर शेड निर्माण भी स्वीकृत :- हनुमान टेकरी क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाते हुए 8 जुलाई 2026 को जिला परिषद सिरोही द्वारा जारी आदेश के अनुसार सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़ात के हनुमान टेकरी मेला मैदान स्थित भजन संध्या स्थल पर शेड निर्माण के लिए ₹9.96 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। यह राशि राज्यसभा सांसद नीरज डांगी की अनुशंसा पर स्वीकृत हुई है।
सिर्फ घोषणा नहीं, विकास कार्यों की श्रृंखला :-
हनुमान टेकरी क्षेत्र में एक ओर जहां सड़क सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपये की अंडरपास परियोजना को मंजूरी मिली है, वहीं धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए भजन संध्या स्थल पर शेड निर्माण की स्वीकृति भी क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांसद नीरज डांगी ने केवल मांग उठाने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर पैरवी कर विकास कार्यों को मंजूरी दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Subscribe to my channel