Madhya Pradesh News : हाइवे पर ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर एक की मौत बीच सड़क पलटा ट्रक, थाना प्रभारी ने खुलवाया मार्ग

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश
भिण्ड-मेहगांव हाइवे पर सोमवार को बरहद के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार दो लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। बीच सड़क पर पलटे ट्रक को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। घायल को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

Subscribe to my channel