गोण्डा /मनकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
गोण्डा /मनकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


मनकापुर/गोंडा। जिलाधिकारी महोदया, उप आबकारी आयुक्त देवीपाटन प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी गोंडा के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक अभय कुमार गुप्ता क्षेत्र-2 मनकापुर की टीम ने थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम नयनजोतिया गोपालपुर में मुखबिर की सूचना पर आकस्मिक दबिश दी।
छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना छपिया में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया।
आबकारी विभाग ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Subscribe to my channel