ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : हम एकता मंच ने डलाव हटाने की फिर मांग की।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

हम एकता मंच के कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए और बिलासपुर गेट स्थित डलाव घर को हटाने के लिए जिलाधिकारी महोदय को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाधिकारी रामपुर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को बिलासपुर गेट स्थित डलाव घर से होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए। डलाव घर को स्थानांतरित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे शहर का कूड़ा बिलासपुर गेट के पास पजाव के नाम से मशहूर डलाव घर पर डाला जाता है जो कि आबादी के बीच में स्थित है डलाव घर से उठने वाली दुर्गंध से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसमें भीषण गर्मी में आग लग जाती है और बरसात के मौसम में प्रदूषित वायु एवं दुर्गंध से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है।‌ इस संबंध में पहले भी ज्ञापन दिया गया था और जिलाधिकारी महोदय द्वारा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया था। अतः हम एकता मंच जनहित में इस डलाव घर को शहज़ाद नगर के पास कल्याणपुर पटटी पर स्थानांतरित किए जाने की मांग करती है । ज्ञापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद रेहान एडवोकेट, नगर अध्यक्ष नादिर ख़ां बबलू, मास्टर ज़ुबैर साहब, एडवोकेट शैजी ख़ां, मौहम्मद राशिद एडवोकेट,ज़मीर अहमद एडवोकेट आदि के हस्ताक्षर हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button