ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : रामपुर: 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटी AIMIM, ओवैसी की जनसभाओं को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज


रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 12 जुलाई 2026 को पार्टी पदाधिकारियों ने विधानसभा चमरौवा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर 18 जुलाई को सहारनपुर एवं 24 जुलाई को मुरादाबाद में प्रस्तावित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की जनसभाओं को सफल बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष फरीदुज्जफर रहमानी, जिला महासचिव रईस अहमद, जिला सचिव डॉ. साजिद, तथा समाजवादी पार्टी छोड़कर AIMIM में शामिल हुए मौजूदा प्रधान एवं महासचिव अंसार अली सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन को बूथ एवं ग्राम स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मेहताब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने दावा किया कि AIMIM आगामी जिला पंचायत चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी तथा संगठन के विस्तार के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Subscribe to my channel