ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : एआईएमआईएम की नुक्कड़ सभा में बड़ी तादाद में नौजवान हुए शामिल, नावेद हुसैन तुर्क युवा ज़िला सचिव नियुक्त : सलमान शाह युवा ज़िला अध्यक्ष

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह की क़ियादत में आज एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में नौजवानों ने शिरकत की और पार्टी की सियासत, मक़ासिद और अवामी ख़िदमत के पैग़ाम को मज़बूती से आगे बढ़ाने का अहद किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी को मज़बूत करने के मक़सद से नावेद हुसैन तुर्क को युवा ज़िला सचिव नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर मौजूद कार्यकर्ताओं और नौजवानों ने मुबारकबाद पेश की तथा उम्मीद ज़ाहिर की कि वह पार्टी को और मज़बूत करने में अहम किरदार अदा करेंगे।

सभा को ख़िताब करते हुए युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने कहा कि एआईएमआईएम हर तबक़े की आवाज़ बनकर उनके हुक़ूक़ की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने नौजवानों से तालीम, तंजीम और जम्हूरी उसूलों के साथ जुड़कर समाज की ख़िदमत करने की अपील की। इस मौक़े पर बड़ी तादाद में नौजवानों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की नीतियों पर अपना एतमाद ज़ाहिर करते हुए उसे मज़बूत करने का संकल्प लिया इस मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष आशिक रज़ा युवा जिला महासचिव अब्दुल रहमान खान युवा जिला महासचिव जुनैद खान युवा जिला महासचिव शाह आलम खान जिला सचिव जीशान ग्राम अध्यक्ष फैज़ बाबू भाई नाजिम जुनैद आदिल रशीद अकरम आदि मौजूद रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button