सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर सख्त हुए आयोग सदस्य, नगर निगम अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर सख्त हुए आयोग सदस्य, नगर निगम अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

लखनऊ।
लखनऊ नगर निगम में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने नगर निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में सफाई कर्मचारी नेता सुनील धानुक ने आयोग के सदस्य को अवगत कराया कि बरसात के मौसम के बावजूद सफाई कर्मचारियों को अब तक रेनकोट उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों के फंड की धनराशि भी उनके खातों में जमा नहीं की जा रही है, जिससे कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर आयोग सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
बैठक में पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि, कर्मचारी नेता चौधरी वीरसिंह सहित अन्य कर्मचारी नेता एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel