झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News बीएड फेल विद्यार्थियों ने किया हंगामा-सड़क जाम, पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को कार्यालय से निकाला बाहर

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद :- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधीनस्थ बीएड कॉलेजों के सेमेस्टर 2 के फेल विद्यार्थियों ने दूसरे दिन भी विवि कार्यालय में प्रदर्शन किया, बीएड छात्र आनंद कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 900 विद्यार्थियों को एसेसमेंट ऑफ़ लर्निंग व नॉलेज एंड करिकुलम विषयों में फेल कर दिया गया हैl कई विद्यार्थियों को मात्र दो या तीन अंकों से फेल किया गया है, जो गलत हैl राजीव गांधी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि रिजल्ट जारी होने के पूर्व ही 600 से अधिक विद्यार्थियों के फेल होने के कयास लगाए जा रहे थे, इससे पूर्वाग्रह की बातें उजागर हो रही हैं l

सुरक्षाकर्मियों ने गेट में लगाया ताला

शनिवार के बाद लगातार दूसरे दिन आंदोलन पर उतारू बीएड के विद्यार्थी आक्रोशित थे l विद्यार्थियों ने पहले कुलपति से बातचीत का प्रयास किया, परंतु रोक दिये जाने पर कुलपति कार्यालय के गेट के पास नारेबाजी करने लगे, विवि प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने छात्रों को विवि कार्यालय से बाहर निकाला l

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button