ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : गोवर्धन में तेज रफ्तार KIA कार ने रनिंग कर रहे 7 बच्चों को मारी टक्कर, एक की गर्दन की हड्डी टूटी

चार बच्चों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी, तीन को भरतपुर रेफर; आरोपी चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

गोवर्धन। मथुरा जनपद के गोवर्धन क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 5 बजे सोंख-गोवर्धन रोड पर बछगांव के पास रनिंग कर रहे सात बच्चों को तेज रफ्तार KIA कार (HR50J1973) ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सभी सात बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से चार बच्चों को KM हॉस्पिटल, पाली में भर्ती कराया गया, जबकि तीन बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भरतपुर रेफर किया गया। घायलों में एक बच्चे की गर्दन की हड्डी टूटने की जानकारी सामने आई है।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वाहन और फरार चालक की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए वाहन चालकों से अपील की है कि सुबह के समय सड़क पर दौड़ने, टहलने और व्यायाम करने वाले बच्चों एवं अन्य लोगों का विशेष ध्यान रखें तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button