ब्रेकिंग न्यूज़

Madhy Pradesh News देवउठनी ग्यारस पर बावल में होगा अखिल भारतीय मेवाड़ा प्रजापत समाज का पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन

रिपोर्टर महमूद हुसैन रंगरेज़ नीमच मध्य प्रदेश

जावद तहसील के ग्राम बावल में अखिल भारतीय मेवाड़ा प्रजापत समाज का पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। समाज एकता और संस्कारित पीढ़ी के संकल्प के साथ होने वाला यह भव्य आयोजन देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को श्री श्रीयादे माँ के आशीर्वाद से संपन्न होगा। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता को बढ़ावा देना और बेटियों के विवाह को सहज व सुलभ बनाना है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। इनमें श्री शोलेंद्र जी प्रजापत हलवाई, श्री ओमप्रकाश जी प्रजापत रतनगढ़, श्री घनश्याम जी प्रजापत बावल, श्री राजेश जी प्रजापत बावल, श्री रमेशचंद जी जुनवाल नाहरपुर वाले सहित कई समाज बंधु शामिल हैं।


आयोजन समिति ने बताया कि विवाह में शामिल होने वाले प्रत्येक जोड़े के लिए ₹5100 की राशि निर्धारित की गई है। पूरे कार्यक्रम का संचालन समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों की देखरेख में किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय मेवाड़ा प्रजापत समाज के पदाधिकारियों ने पत्रकार गोविंद प्रजापत, जन जागरण संदेश, पत्रकार ओम प्रकाश कसेरा, मालवा टुडे, पत्रकार मेहमूद हुसैन, इंडिया क्राइम न्यूज़ जावद सहित सभी पत्रकारगणों का मंच पर स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री लाला अहीर बावल ने किया। समाज का कहना है कि “समाज एकता हमारी पहचान, संस्कारित पीढ़ी सशक्त समाज” के मूल मंत्र के साथ यह आयोजन समाज के लिए मिसाल बनेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button