ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News हजारीबाग दौरे पर रहेंगी मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, प्रमंडल स्तरीय सहकारिता कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

मंगलवार को हजारीबाग आएंगी कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद विश्वविद्यालय में करेंगी कार्यक्रम में शिरकत

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

हजारीबाग: झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को हजारीबाग दौरे पर रहेंगी। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह पूर्वाह्न 10:30 बजे हजारीबाग परिसदन में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी।
इसके बाद पूर्वाह्न 11:00 बजे वह विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सभागार में सहकारिता प्रभाग द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने के साथ विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है। इस संबंध में जानकारी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान ने दी। उन्होंने बताया कि मंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button