Madhya Pradesh News थाना मेहगांव से थाना अटेर स्थानांतरित हुए निरीक्षक महेश शर्मा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश
भिंड। थाना मेहगांव से थाना अटेर स्थानांतरण होने पर निरीक्षक महेश शर्मा के सम्मान में थाना मेहगांव परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा सहित समस्त थाना स्टाफ ने निरीक्षक महेश शर्मा को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि निरीक्षक महेश शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली से पुलिस विभाग की गरिमा को बढ़ाया तथा आमजन के बीच विश्वास कायम किया। उनके कार्यों की सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशंसा की।

समारोह के अंत में निरीक्षक महेश शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थाना मेहगांव में मिला सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी से इसी प्रकार जनसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने का आग्रह किया।




Subscribe to my channel