ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

फर्नीचर की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ऑर्डर करने के निर्देश भवन के कक्षों का भ्रमण कर बेहतर फिनिशिंग करने के निर्देश दिए

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) अशोक वर्णवाल ने सोमवार को गौरगांय स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस दौरान कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, ईई पीआईयू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री वर्णवाल ने मेडिकल कॉलेज भवन के प्रथम तल एवं सम्पूर्ण कैंपस का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने लाइब्रेरी, प्रशासनिक भवन, लेक्चर हॉल, मुख्य प्रवेश द्वार, परीक्षा कक्ष, गार्डन एरिया सहित विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्हांेने निर्देश दिए कि अतिशीघ्र भवन के लिए फर्नीचर हेतु टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए आर्डर करने के निर्देश दिए। साथ ही बेहतर फिनिशिंग कार्य को सही ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉस्टल की क्षमता की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इसी साल से मेडिकल कॉलेज को प्रारंभ करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button