Uttar Pradesh News आज के यज्ञ के ब्रह्मा श्रीराम आर्य द्वारा आज के यज्ञ के मुख्य यजमान अरविंद आर्य द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई।

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) आर्यसमाज भरुआसुमेरपुर सत्संग भवन में साप्ताहिक यज्ञ में आज के यज्ञ के ब्रह्मा श्रीराम आर्य द्वारा आज के यज्ञ के मुख्य यजमान अरविंद आर्य द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई।यज्ञ पश्चात महेंद्र आर्य द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जीवन चरित्र की व्याख्या की, हरिकिशन सेन द्वारा सत्यार्थ प्रकाश का पाठन किया। प्रेम कुमार आर्य द्वारा ऋग्वेद के मंन्त्रो की व्याख्या की। श्रीराम आर्य द्वारा बौद्धिक चर्चा करते हुए ऋषि परम्परा की पद्धति को कायम रखते हर घर में यज्ञ की परम्परा डाल कर यज्ञ करना चाहिए।

हरिकिशन सेन द्वारा वर्णमाला को भजन में एक एक अच्छर की महत्ता का वर्णन किया।आदर्श आर्य द्वारा आर्यसमाज के दस नियमों को दोहराते हुए शांति पाठ के साथ कार्यक्रम समापन हुआ। उपस्थिति श्रीराम आर्य, डॉ विवेक आर्य, लोटन प्रसाद आर्य, प्रेम कुमार आर्य, गंगासागर आर्य, आदर्श आर्य, महेंद्र आर्य मोहित आर्य मनीष आर्य ,शनि आर्य, शिवनारायण आर्य, शीला आर्या, सूरज आर्या आदि।




Subscribe to my channel