Himachal Pradesh News मुख्यमंत्री ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश जिला मंडी की करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने 21 मई 2026 को माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर देश व प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। रुचि ठाकुर की इस उपलब्धि पर पूरा हिमाचल प्रदेश अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। रुचि ठाकुर वह उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने रुचि ठाकुर को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने इस उत्कृष्ट सफलता के लिए ₹100000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत से मिसाल कायम कर रही हैं। आपकी उपलब्धि प्रदेश की युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हिमाचल प्रदेश में बेटियों की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री समय-समय पर “बेटी है अनमोल” की अवधारणा को अपनाते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। उनकी इस कार्यशैली व सोच का समूचा हिमाचल प्रदेश कायल है।




Subscribe to my channel