ब्रेकिंग न्यूज़
Gujarat News वाघोडिया व्यापारी हत्याकांड का खुलासा: ‘ऑपरेशन पराक्रम’ में दो शार्प शूटर गिरफ्तार

रिपोर्टर पठान अकबरखान वडोदरा गुजरात
वडोदरा के वाघोडिया चौराहे के पास व्यापारी आशीष कुमार बडोलिया की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में वडोदरा ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड के पीछे इंटरनेशनल कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है।

‘ऑपरेशन पराक्रम’ के तहत कार्रवाई करते हुए वडोदरा ग्रामीण पुलिस ने छत्तीसगढ़ के भिलाई से दो खतरनाक शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा जल्द ही पूरे षड्यंत्र का खुलासा किए जाने की संभावना है।





Subscribe to my channel